गोपालगंज| व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार की देर शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार एक महिला यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला यात्री कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधव गांव की सितारा खातून बताई गई है। इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम सितारा खातून समेत अन्य यात्री एक ऑटो पर सवार होकर कुचायकोट से गोपालगंज शहर की ओर आ रहे थे। इस बीच ऑटो जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव के पास नेशनल हाईवे पर पहुंची कि चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इससे ऑटो नेशनल हाईवे पर पलट गई।
जिसमें एक महिला सितारा खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सितारा खातून के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
उधर हादसे के समय आसपास के लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुड़ गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई ऑटो को उठाया गया। फिर उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। जिसमें सितारा खातून को गंभीर चोटे आई थी। जिससे वह जख्मी हो गई थी। आसपास के लोगों की मदद व परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।