उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में वाहन जांच के दौरान दो किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया| गिरफ्तार से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है|
बताया जाता है की थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह गस्ती पर निकले थे| इस दौरान पुलिस टीम कुचायकोट- मैरवा सड़क पर श्यामपुर बाजार के समीप वाहन जांच कर रही थी| जांच के दौरान कुचायकोट के तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आ रहे थे|
बाइक सवार दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे| वाहन जांच को देखकर भाग रहे दोनों लोगों को पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया| पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई| उनके पास से झोले में रखा गया दो किलो नेपाली गांजा बरामद किया गया| जिसके बाद आरोपित कोरोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया|
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी प्रहलाद यादव के रूप में की गई है| जबकि मौके फरार की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के शीतल बगहा गांव निवासी मनोज यादव के रूप में की गई है|
मामले में पुलिस ने दोनों लोगों को आरोपित करते हुए मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।