गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: थावे थाना क्षेत्र के चनावे खानपुर गांव निवासी एक महिला की सीवान में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।
मृतका के मायके वालों ने पति पर जहर खिलाकर हत्या करने अशंका जाहिर की है। मृतका की पहचान थावे थाना क्षेत्र के चनावे खानपुर गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी अनु श्री चंचला के रूप में की गई।
मृतका की शादी वर्ष 2018 में चनावे खानपुर गांव निवासी संजय कुमार से हुई थी। शादी के बाद उनके 2 बेटे हुए। एक की उम्र एक साल और दूसरा दो साल का है। मृतका 7 माह की गर्भवती थी। युवती शादी के बाद अपने पति के साथ सिवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ पर रहती थी। उसका पति चप्पल जूता के दुकान चलाता था। मृतका के भाई ने बताया की शादी के बाद उसका पति हमेशा उसके साथ मारपीट करता था। हमेशा मायके से कुछ न कुछ मांगने की दबाव डालता था। उसकी मांग को पूरा किया जाता था।
6 मई को छोटी बहन की शादी थी। चार बहनों की शादी के बाद छोटी बहन की शादी धूम-धाम से की गई। समान दिया गया लेकिन ये सब देख मृतका के पति संजय के मन में लालच हो गया और उसने अपनी पत्नी पर दबाव डालकर उससे मायके से और भी समान और बुलेट की मांग करने लगा। लेकिन युवती ने मना कर दिया।
पति अक्रोशित हो गया और उसके साथ मारपीट कर उसे जहर खिलाकर हत्या कर दिया और घर छोड़ फरार हो गया। ससुराल के अन्य सदस्यों सिवान सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर शव गोपालगंज के चानावे खानपुर लेकर आ गए जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।