गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले का जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से करीब 11 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों पक्ष आपस में गाली गलौज कर रहे थे। इस दौरान लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर घटना को अंजाम दिया गया। घटना में एक पक्ष की ओर से घायल ओम प्रकाश यादव, बचिया देवी, राजेन्द्र यादव व हरेंद्र यादव शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से यशवंत यादव, अलखदेव यादव, सुशीला देवी, एसपी कुमार, माया कुमारी व रूबी देवी शामिल हैं।
इलाज के लिए दोनों पक्ष के लोगों को सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख से उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। मामले की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच करने में जुट गई है।