गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर विशनुपरा गांव में सड़क दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी मजदूर सुरेश कुशवाहा बताया जा रहा है। इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मजदूर अपने घर से बाहर की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे धक्का मार दिया। इससे मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों की मदद से घटना की सूचना मजदूर के परिजनों को दी गई।
फिर मजदूर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सिधवलिया सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।