गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: सीवान सदर अस्पताल में भर्ती युवक का जीवन अब खतरे से बाहर है। इस मरीज की हालत काफी खराब देख चिकित्सक ने ब्लड चाढ़ने के लिए परिजनों से ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। ब्लड के लिए परिजन इधर उधर घूम रहे थे।
तभी इसकी जानकारी विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के प्रखंड प्रमुख पंकज रजक के माध्यम से संगठन के सक्रिय सदस्य सूरज गुप्ता ने सदर अस्पताल पहुंच कर इस युवक की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। युवक को ब्लड चढ़ाने के बाद अब इनकी हालत में काफी सुधार हो गया है।
बताया जाता है कि युवक बाईक से अपने घर से बाजार के लिए निकला था। रास्ते में अनियंत्रित बाइक से टक्कर लगने के कारण युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। चिकित्सक ने युवक की हालत खराब देख उन्हें कर लिया। इसी बीच तबीयत और बिगड़ गई। जिसे देखकर चिकित्सक ने ब्लड चढ़वाने के लिए कहा। परिजन ब्लड के लिए इधर उधर भटकने लगे। लेकिन उन्हें ओ पॉजिटिव के ग्रुप का ब्लड नहीं मिला। तभी इसकी जानकारी संगठन से जुड़े पंकज रजक को हो हुई।
पंकज रजक की पहल पर सूरज गुप्ता ने युवक की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। ब्लड चढ़ाए जाने के बाद अब युवक की हालत में सुधार हो रहा है। उनकी जान पर आया खतरा दूर हो गया है।