पटना| व्हीएसआरएस न्यूज: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज सुशासन दिवस के तौर पर मनाई जा रही है। पटना में राजकीय स्तर पर भी वाजपेयीजी की जयंती मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री आवास स्थित लोकसंवाद कक्ष में उन्होंने अटल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया। बिहार सहित पूरे देश में बढ़ते अपहरण के मामलों को देख आज अटल बिहारी वाजपेयी को याद करना जरूरी भी हो जाता है| उनसे जुड़ी एक कहानी इस बात का याद कराता है कि अगर कोई मजबूती से गंभीर होकर अपहरण के बढ़ते मामलों पर सवाल करे तो इसे गंभीरता से लिया जा सकेगा| बात 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव की है| जिसे बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का वर्ष माना जाता है| इसी साल लालू-राबड़ी के 15 साल के राज का समापन हुआ था|
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
इस मौके पर पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से नि शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य शिविर में सुबह से ही लोगों का आना-जाना जारी है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने जीवनपर्यंत सेवा भावना से ही देश के लिए काम किया। अटल जी की सेवा भावना से प्रेरित होकर मैं भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि 25 से अधिक विभिन्न रोगों के इलाज से संबंधित शहर के जाने माने विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में मौजूद हैं। शिविर में जैसे-जैसे लोग आते जा रहे हैं वैसे ही लोगों को हम पूरी तन्यमयता के साथ सेवा दे रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया आयोजन
आपको बताते चले कि दानापुर में भारतीय लोक संघर्ष समिति द्वारा कोरोना को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 10 हजार मास्क का वितरण किया गया। फतुहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयीजी की जयंती मनाई। भाजपा नेताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए उनके योगदान को याद किया। मोकामा, बाढ़, खुसरुपुर, बख्तियारपुर, बिक्रम में भी वाजपेयीजी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रखंड के कृषि कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों के बीच पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि का वितरण किया गया।