• रामसेवक सिंह है हथुआ के विधायक।
• 2005 से लगातार हथुआ पर रहा है जदयू का कब्जा।
• 2015 में 22984 वोटों से जीते थे रामसेवक।
हथुआ। व्हीएसआरएस संवाददाता: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दल अपनी बिसाते बिछाने में जुट गए है। ऐसे में पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के गृह विधानसभा हथुआ में भी चुनावी चहल पहल शुरू हो गई। हथुआ की यह सीट हॉट सीट मानी जा रही है। क्योंकि यहां से सूबे के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह विधायक है। इस बार मुकाबला बेहद ही दमदार होने वाला है.यह सीट अभी जनता दल यूनाइटेड के कब्जे में है।
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में रामसेवक सिंह ने बड़े अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। रामसेवक सिंह ने 22984 वोटों से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को दी थी शिकस्त। ऐसे में इस बार भी इस सीट पर दमदार चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है।
हथुआ बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां कुल 425810 जनसंख्या में से 92.16% ग्रामीण है और 7.84% शहरी आबादी है। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) का अनुपात कुल जनसंख्या में से क्रमशः 12.72 और 3.26 है। 2019 की मतदाता सूची के अनुसार इस निर्वाचन क्षेत्र में 295208 मतदाता और 302 मतदान केंद्र हैं।
हथुआ विधानसभा सीट पर 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता 273416 थे। इस दौरान यहां कुल 158595 लोगों ने मतदान किया था। 2015 के चुनाव में रामवेसक सिंह को 57917 वोट हासिल हुए थे। वहीं दूसरे नंबर पर महाचंद्र प्रसाद सिंह को 34933 वोट मिले थे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राजेश कुमार सिंह को इस सीट पर 32959 वोट हासिल हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां 58.02% मतदान हुआ था. 2015 में जेडीयू को इस सीट से 36.52% वोट मिले थे।
आपको बताते चलें कि वीआईपी सीट होने के कारण हथुआ विधानसभा सीट पर समूचे सूबे की नजर है.लेकिन इस बार के चुनाव रोचक होने के कयास लगाए जा रहे है। लगातार चार बार से हार का सामना कर रहे राजेश सिंह कुशवाहा इस बार लालटेन के सहारे जीत हासिल करने के जुगत में लगे हुए है। इस बार वह मंत्री रामसेवक सिंह से नाराज वोटरों को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर रहे है। साथ ही राजद की M/Y समीकरण को भी पूरी तरह फिट करने की कवायद चल रही है। देखना कि राजनीति के खेल में कौन पास होता है।