फुलवरिया। व्हीएसआरएस संवाददाता: हथुआ विधानसभा के राजद उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहा कि यदि जनता मौका देती है तो विधानसभा क्षेत्र की एक-एक परिवार के लिए बेटा बनकर सेवा करूंगा। इसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में डोर टू डोर मतदाताओं के पास जाकर जीत का आशीर्वाद मांगा।
राजद प्रत्यासी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 15 वर्षों में हथुआ का प्रतिनिधित्व कर रहा प्रतिनिधि कोई विकास नहीं किया है। अब जनता परिवर्तन की मुंड बना लिया है। बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। नीतीश सरकार की सरकार में भ्रष्टाचार, डकैती, अपहरण, रंगदारी, चोरी के अलावे अपराधी दिनदहाड़े लोगों को गोलियों से छलनी कर रहे हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि नीतीश सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें सभी बदहाल हैं। अब बिहार की जनता अपने एक-एक बहुमूल्य वोट से तेजस्वी यादव का हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं तो एक साथ 10 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगा। बिहार के लोग पलायन करने पर मजबूर नहीं होंगे। इस दौरान राजन मिश्रा, संजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रकाश यादव, संतोष यादव, धनंजय यादव, भरत यादव, मूसा यादव, नीतीश कुमार यादव, लवकुश कुमार यादव, रघु यादव सहित अनेकों लोग रहे मौजूद।