बेतिया | व्हीएसआरएस न्यूज़: बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार में युवाओं को उनकी रुचि के अनुरूप काम मिलेगा। उद्योग धंधे लगाने के लिए वे आगे आए। उन्हें सारी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने उद्यमियों को भी बिहार में आने का न्योता दिया। कहा कि उद्यमियों को सरकार सुविधा और सुरक्षा देगी। उपमुख्यमंत्री गुरुवार को बेतिया परिसदन में मीडिया से रूबरू थी। एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में काम चल रहा है।
यहां से मरीजों को रेफर करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की कोशिश होगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज को संसाधनों से लैस किया जा रहा है। रेणु देवी ने छठ व्रतियों को पर्व का शुभकामना देते हुए अपील किया कि कोरोना काल में छठ व्रती घर में ही व्रत करें। व्रत के दौरान मास्क लगाए और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं ने एनडीए सरकार पर विश्वास जताया है। 15 वर्ष पहले की सरकार महिलाओं को दुख दर्द नहीं समझी। एनडीए सरकार दर्द से निजात के लिए महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसका उन्हें लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्ष में सरकार विकसित बिहार के लिए काम करेगी। विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए रेणु देवी ने कहा कि पक्ष और विपक्ष एक सिक्के के दो पहलू है। लेकिन इस समय विपक्ष सिर्फ प्रोपेगेंडा कर रहा है। विपक्ष को जनता ने नकार दिया है। बंद चनपटिया चीनी मिल फिर से चलाने के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी अड़चनों की जानकारी लेकर चीनी मिल चलाने की रास्ता साफ करने की कोशिश होगी। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, भाजपा नेता आनंद सिंह, साधु गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।