पटना। व्हीएसआरएस न्यूज: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और और सात नवंबर को होंगे जबकि मतगणना 10 नवंबर को की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बहुप्रतिक्षित बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर ने प्रसाद ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर भरोसा करती है। बिहार की जनता देखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैसे पाकिस्तान और चीन के साथ संप्रभुता का साहस दिखाया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक कविता ट्विट की है। उन्होंने ट्विट किया- उठो बिहारी, करो तैयारी, जनता का शासन अबकी बारी, बिहार में बदलाव होगा, अफ़सर राज ख़त्म होगा, अब जनता का राज होगा। तो वहीं, लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के पलायन को नहीं रोक पाई, नीतीश कुमार बाढ़ पीढ़ितों से नहीं मिले। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल कर दिया। नीतीश सरकार ने मजदूरों को अपमान किया। नीतीश कुमार के राज में अपराध और बेरोजगारी बढ़ी। इन चुनावों में बिहार की जनता ने मूड बना लिया है और उन्हें सबक सिखाएगी।
राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल जिंदा पार्टी है। वह लोगों की पार्टी है, चुनाव की तारीखों का इंतजार नहीं करती। हम बहुत दिनों से तैयार हैं। हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि फिर कुछ सवाल है हमारे मन में। चुनाव आयोग ने एक बूथ पर 1500 से एक हजार लोगों को आने के लिए बोला है, अगर मैं कहूं कि पोलिंग स्टेशन को देखूं, वक्त को देखूं, बूथ की दूरी को देखूं, दैहिक दूरी को देखूं तो मेरा मानना है कि इसे 750 लोग करना चाहिए।
एक नज़र में चुनाव का पूरा शेड्यूल
•पहला चरण : वोटिंग 28 अक्टूबर, 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग।
• नोटिफिकेशन : 1 अक्टूबर।
• नामांकन की अंतिम तारीख : 8 अक्टूबर।
• स्क्रूटनी- 9 अक्टूबर।
• नाम वापसी : 12 अक्टूबर तक।
• दूसरा चरण : वोटिंग 3 नवंबर । 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग।
• नोटिफिकेशन: 9 अक्टूबर।
• नामांकन की अंतिम तारीख: 16 अक्टूबर।
• स्क्रूटनी- 17 अक्टूबर।
• नाम वापसी : 19 अक्टूबर तक।
• तीसरे चरण : वोटिंग 7 नवंबर को 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग।
• नोटिफिकेशन : 13 अक्टूबर।
• नामांकन की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर।
• स्क्रूटनी – 21 अक्टूबर।
• नाम वापसी : 23 अक्टूबर तक।
• चुनाव परिणाम : 10 नवंबर।