नालंदा| व्हीएसआरएस न्यूज: चंडी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रंजन बिंद के 12 वर्षीय पुत्र आदित्या उर्फ शिवा का शव बुधवार को गांव के निकट पईन से बरामद हुआ। गला दबाकर उसकी हत्या की गई और शव पानी में डाल दिया। आदित्या मंगलवार शाम से गायब था। काफी तलाश करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो स्वजन बुधवार सुबह चंडी थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। सूचना मिलने के बाद चंडी थाने की पुलिस टीम सक्रिय हुई।
घटना के बारे में मिली जानकारी के गांव के दक्षिण आदित्या के कपड़े और चप्पल मिलने पर स्वजन व ग्रामीण सशंकित हुए। उसी जगह खोजबीन करने पर पानी से शव बरामद हुआ। कल मंगलवार शाम को अपने गांव के कुछ दोस्तों के पास वह पढ़ने गया था। पढाई के दौरान हाथ पैर धोकर आने की बात कह कमरे से बाहर निकला। कुछ देर नही पहुंचने पर दोस्तों ने समझा कि वह घर चला गया होगा। इधर, घर नही पहुंचने के बाद आदित्या के माता पिता रात करीब 9 बजे से खोजबीन शुरू की। थानाध्यक्ष रितुराज ने बताया कि हत्या का कारण स्प्ष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्ट के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वही इस बारे में जलालपुर निवासी तुलसी गढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया चन्द्र भूषण प्रसाद ने बताया आदित्या दो भाइयों एवं दो बहनों में सबसे बड़ा था और गॉव के ही मध्य विद्यालय में सातवीं का छात्र था। उसके पिता राज मिस्त्री हैं। थाना पुलिस इस बिंदु से इस घटना की जांच शुरू की है कि आदित्या को किसने और क्या कह कर बुलाकर खन्धे में ले गया। या फिर उसका अपहरण कर हत्या की गई ? स्वजन भी किसी पर सीधे- सीधे संदेह नहीं जता रहे। क्योंकि किसी से जानी दुश्मनी भी नहीं थी। फ़िलहाल आला अधिकारी आने स्तर से खोजबीन कर रहे है।