उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर के हरखौली के प्रज्ञा कोचिंग सेंटर के परिसर में रविवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सूबे के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने लोगों से रु- ब- रु हुए।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सूबे के विकास के लिए एक बार फिर एनडीए की सरकार की जरुरत है। इसके लिए जनता ने मूड बना लिया है। वोटर विकास के नाम पर वोट करेंगे।
मौके पर ज्ञानेश्वर कुमार, दिनेश सर, पंकज शर्मा, चंदेश्वर सिंह, ब्रह्मा प्रसाद, शाने अली, रामसुभग सिंह, मुन्ना शर्मा, कृष्णा शर्मा, सुरेश कुमार, शेषनाथ यादव, शम्भू प्रसाद, जय कुमार,सच्चिदानंद सिंह आदि थे।