पटना (व्हीएसआरएस न्यूज) लोकजनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान ने आज चुनावी अखाडे में उतरते ही चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। इस मौके पर उनके सांसद चाचा पशुपतिनाथ पासवान भी उपस्थित थे। चिराग के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार रहे। प्रधानमंत्री मोदी के विकास का जिक्र तो किया मगर वाजपेयी के नदियों को जोडने की योजना की प्रशंसा की और जरुरत बताया।कई बडे लोकलुभावन वादों की झडी भी लगाई। बिहार फस्ट,बिहारी फस्ट के अपने नारे को एक बार फिर दोहराया।
चिराग पासवान ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में क्या बड़ी बातें कहीं
सरकार बनने पर अलग से प्रवासी मजदूर मंत्रालय। ताकि दूसरे राज्यों में रहने वाले मजदूरों से संपर्क रखा जा सके।
राज्य में बड़े स्तर पर मेडिकल कॉलेज,इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का वादा,ताकि बिहारी युवा बाहर पढ़ने ना जाए।
बिहार में अभी स्वास्थ्य की सही सुविधा नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है,जबकि नौकरियां खाली पड़ी हैं।
नदियों को जोड़ने की योजना पर तेजी से काम होना चाहिए,ताकि बाढ़ और सूखे की समस्या दूर हो सके।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने के हक में।
बिहार में इन्वेस्टर्स समिट के जरिए निवेश पर फोकस, लैंड रिफॉर्म पर जोर दिया जाएगा।
धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा, सीतामढ़ी को अयोध्या के साथ जोड़ा जाए।
बिहार में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डेनमॉर्क मॉडल अपनाया जाएगा।
चिराग पासवान ने अपने विजन डॉक्यूमेंट को बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट का नारा दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि हम लोग सड़क मार्ग से प्रचार करेंगे। भले ही मेरी पार्टी के अन्य नेता हेलिकॉप्टर से सफर करेंगे,लेकिन मैं सड़क मार्ग से ही प्रचार करूंगा। हमारे सीएम को भी हेलिकॉप्टर छोड़ कर सड़क पर आना चाहिए। अपने संबोधन में चिराग पासवान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की विकास की सोच के साथ जुड़ा हूं, ऐसे में महागठबंधन के साथ नहीं जाऊंगा। हम चुनाव के बाद गठबंधन नहीं करते हैं, मैं शुरुआत से ही बीजेपी के साथ हूं।