सीवान। व्हीएसआरएस न्यूज: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह के सिवान प्रथम आगमन पर गोरेयाकोठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी धर्मवीर सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मलमलिया मोड़ पर उनका जोरदार स्वागत किया।
जिसके बाद कार्यकताओं द्वारा उन्हें खुली जीप पर बैठा कर नारेबाजी करते हुये बसंतपुर पहुंचें। जहा गांधी आश्रम स्थित बापू के प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष और धर्मवीर सिंह ने माल्यार्पण किया। इसी क्रम में कन्हौली, शहरकोला, सिसई, अफ़राद मोड़ आदि जगहों पर पूर्व से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।
मौके पर अनिकेत कुशवाहा, राजू ठाकुर,आदर्श रावत, हिमांशु तिवारी विकाश यादव, बिरजू शर्मा, विकास सिंह, सुधांशु तिवारी, अनूप सिंह, अनूप राय, आकाश कुशवाहा, मंजेश, सौरभ, मनीष, आदि उपस्थित रहे।