मीरगंज | व्हीएसआरएस न्यूज: दीपावली पर्व को लेकर मीरगंज शहर तथा उचकागांव के ग्रामीण क्षेत्रों में धूम मची रही। लोगों ने दीपावली पर्व को खुशी पूर्वक मनाया। छिटफुट घटनाओं को छोड़कर दीपावली पर्व शांति पूर्वक रही। इस बार लोगों ने पटाखों को छोड़ने में सावधानी बरती। जिससे पटाखों के फटने से किसी प्रकार की नुकसान की सूचना नहीं है। मीरगंज शहर में दीपावली पर्व पर जमकर युवाओं तथा बच्चों ने पटाखे छोड़े। साथ लोगों ने अपने-अपने घरों में श्री गणेश तथा मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की।
देर रात तक शहर के व्यवसायियों ने पूजा-पाठ की। पंडित अर्जून मिश्रा ने बताया कि व्यवसायियों ने शुभ मुहर्त्त पर श्री गणेश तथा मां लक्ष्मी की आराधना शुरू की। इससे व्यापार में उन्नति व लाभ होंगे। वहीं इधर, उचकागांव के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के मकसुदपुर, दहीभाता, जमसड़, त्रिलोकपुर, अरना, लुहसी आदि स्थानों पर बच्चों ने खूब पटाखों की खरीदारी की तथा जमकर पटाखे छोड़े।
वही परसौनी खास पंचायत के मुखिया मोहनलाल प्रसाद ने बताया कि इस बार दीपावली पर्व को आपसी प्रेम व भाईचारे के बीच मनायी गयी। कई स्थानों पर सामुहिक दीपोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मीरगंज शहर के मेन रोड स्थित अधिवक्ता सीबी जॉन के आवास पर रंगोली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने भाग लिया।