उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: विधानसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। उचकागांव प्रखंड में दो पड़ने वाले हथुआ तथा गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव कोषांग का गठन किया गया है। जिसमें दोनों विधानसभा के लिए अलग-अलग कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। उचकागांव प्रखंड के चौदह पंचायतों व मीरगंज शहरी क्षेत्र में कुल 184 बूथ बनाए गए है। जिसमें हथुआ विधानसभा में कुल 74 तथा गोपालगंज में 110 बूथ शामिल है। गोपालगंज विधानसभा में 75 बूथ के अलावे 35 सहायक बूथ बनाए गए है। जबकि हथुआ में 52 बूथ के अलावे 22 सहायक बूथ बनाए गए है। वहीं हथुआ में 22 संवेदनशील तो छह अति संवेदनशील बूथ बनाए गए है जबकि गोपालगंज में 35 संवेदनशील व 13 अति संवेदनशील बूथ बनाए गए है।
हथुआ विधानसभा के मीरगंज शहर के बूथ संख्या 138 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है जबकि गोपालगंज विधानसभा के बूथ संख्या 173 उचकागांव प्रखंड मुख्यालय,बूथ संख्या 169 जग्रनाथा मिडिल स्कूल,बूथ संख्या 170,171 हरपुर मिडिल स्कूल,बूथ संख्या 202,203 तथा दहीभाता बूथ संख्या 191 व 192 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है।
उचकागांव के बीडीओ मनोज पड़ित ने बताया कि मीरगंज शहर में कुल 20 मतदान केन्द्र बनाए गए है जिसमें 16 मतदान केन्द्रों पर केवल महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी। चुनाव के पूर्व केन्द्र को सेनेटाइज्ड किया जाएगा। सहायक बूथ कोविड-19 को लेकर बनाया गया है।