पटना । व्हीएसआरएस न्यूज: बिहार विधान परिषद के नव चयनित सदस्यों को आज शपथ दिलाई जाएगी| दिन के 12.30 बजे विधान परिषद सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा और कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह नव चयनित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे| इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्री विधायक भी मौजूद रहेंगे| इसको लेकर बिहार विधान परिषद के जनसंपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है|
विधान परिषद की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह का जो कार्यक्रम जारी किया गया है उसके अनुसार जिन नव चयनित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं| वही 23 नवंबर से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा के सत्र के ठीक पहले नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे|
कोरोना के खतरे को देखते हुए सत्र का आयोजन सेंट्रल हाल में किया जाएगा| सुरक्षा के लिहाज से विधानसभा और विधान परिषद के पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया है| शुरू के दो दिन यानी 23 और 24 नवंबर को प्रोटेम स्पीकर नये विधायकों को शपथ दिलाएंगे| उसके बाद 25 नवंबर को नए अध्यक्ष का चुनाव होगा| इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी मिलना तय माना जा रहा है|
आपको बताते चले गत दिनों पहले विधानसभा चुनाव भी संपन्न हुए हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की नई सरकार बनाई गई है| जिसके बाद बाद अब 17वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. नई विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 27 नवंबर तक चलेगा. नव निर्वाचित विधायकों के स्वागत के लिए विधानसभा को तैयार किया जा रहा है|