• Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
Wednesday, March 22, 2023
  • Login
  • Register
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
Home राज्य बिहार

रामविलास पासवान की मौत,5 जिलों में बिगाडेगा चुनावी खेल

Vsrs News by Vsrs News
2020/10/09 11:10:47
in बिहार, राजनीति
120 1
0
रामविलास पासवान की मौत,5 जिलों में बिगाडेगा चुनावी खेल
45
SHARES
757
VIEWS
Share on FacebookShare on Twittershare on whatapp

पटना(व्हीएसआरएस न्यूज) बिहार का सबसे बडा दलित चेहरा केंद्रिय मंत्री रामविलास पासवान का चुनावी संग्राम के ऐन वक्त पर जाना जदयू के सियासी गणित को बिगाडने का काम करेगा। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि करीबन 5 जिलों में असर पडेगा और नीतिश कुमार की पार्टी जदयू को भारी नुकसान की ओर ले जाएगा। बता दें कि पासवान की पार्टी राजग से अलग होकर चुनाव लड रही है। मजेदार बात यह है कि जदयू के उम्मीदवारों के सामने रालोप उम्मीदवार खडा की है जबकि भाजपा के उम्मीदवारों के सामने नहीं खडा की। इसका अर्थ है कि जदयू को भारी नुकसान और भाजपा को फायदा। पासवान के मौत के आंसू 5 जिलों में सियासी समीकरण बिगाड सकते है। ऐसा जानकारों का मानना है।
समस्तीपुर,खगड़िया,जमुई,वैशाली और नालंदा में महादलित वोटों की अच्छी खासी आबादी है। इन जिलों में करीबन 30 सीटें है जहां महादलित वोटों की तादाद निर्णायक भूमिका में है। बिहार में 16 फीसदी महादलित वोट है। खगडिया में अकेले 4 लाख वोट दलितों के है।

समस्तीपुर से रामविलास के भतीजे हैं सांसद
समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में महादलित वोटरों की संख्या साढ़े तीन लाख के करीब है। यहां से रामविलास पासवान के भतीजे प्रिंस राज सांसद हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं। छह में कल्याणपुर और रोसड़ा सुरक्षित सीटें हैं। रोसड़ा से रामविलास पासवान भी कभी चुनाव लड़ सकते हैं। इन दोनों सीटों पर महादलित वोट काफी मायने रखते हैं। कल्याणपुर सुरक्षित सीट जेडीयू के खाते में चल गया है। यहां से उम्मीदवार महेश्वर हजारी हैं। एलजेपी ने भी इस सीट पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। ऐसे में जेडीयू को यहां नुकसान संभव है। वहीं, रोसड़ा बीजेपी के खाते में गया है। बीजेपी के खिलाफ एलजेपी ने कोई उम्मीदवार नहीं दिया है, तो इसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है।

हाजीपुर से भाई हैं सांसद
रामविलास पासवान खुद हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ते रहे हैं। 2019 में उनके भाई पशुपति कुमार पारस यहां से चुनाव लड़े। हाजीपुर में भी करीब साढ़े तीन लाख से ज्यादा दलित वोटरों की संख्या है। इस संसदीय क्षेत्र में 7 विधानसभा सीट आता है। जिसमें हाजीपुर, महुआ, राजापाकर, जंदाहा, महनार, पातेपुर और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र आता है। राजापाकर सुरक्षित सीट है और यह जेडीयू के खाते में गया है। इस सीट पर एलजेपी ने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। ऐसे में यहां भी जेडीयू को नुकसान की संभावना है। साथ ही दूसरे सीटों पर भी दलित वोटरों का असर है।

खगड़िया है रामविलास पासवान का घर
खगड़िया लोकसभा सीट पर भी एलजेपी का कब्जा है। रामविलास पासवान खगड़िया के अलौली सीट से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। पहली बार वह इसी सीट से विधायक बने थे। खगड़िया में दलित वोटर करीब 4 लाख के करीब हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं। जिसमें सिमरी बख्तियारपुर, हसनपुर, अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता है। अलौली सुरक्षित सीट है। इस पर जेडीयू ने उम्मीदवार दिया है। ऐसे में पासवान की पार्टी भी इस सीट से उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पासवान की सहानुभूति लहर में यहां सीधा नुकसान जेडीयू को ही होगा। बाकी सीटों पर महादलित निर्णायक भूमिका में तो नहीं हैं, लेकिन जिसके साथ चले जाएं, वह मजबूत जरूर हो जाता है। खगड़िया लोकसभा सीट के 6 में से 4 सीटें जेडीयू के खाते में गई है।

जमुई से हैं चिराग पासवान सांसद
जमुई लोकसभा क्षेत्र भी सुरक्षित सीट है। यहां से रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान सांसद हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधनासभा क्षेत्र आता है। जिसमें जमुई जिले का 4 है। जमुई जिले की 2 सीटें जेडीयू के खाते में गई है। झाझा और चकाई, चिराग ने दोनों ही सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। झाझा से रविंद्र यादव को टिकट दिया है और चकाई से संजय कुमार मंडल को दिया है। दलित वोटों के साथ-साथ चिराग ने यहां अतिपिछड़ी जातियों के वोट में सेंधमारी की कोशिश की है। साथ में सहानुभूति फैक्टर अलग काम करेगा। इसका सीधा नुकसान जेडीयू को ही संभव है।

बिहार में रामविलास पासवान दलितों के इकलौते बड़े नेता थे। लोकसभा के लिए बिहार में सुरक्षित सीटों पर पासवान परिवार का ही कब्जा है। बिहार के 5 जिलों में दलित वोटर एक बड़े फैक्टर के रूप में काम करते हैं। पासवान के निधन से एक सहानुभूति की लहर है। जिसका फायदा राम विलास पासवान की पार्टी एलजेपी को हो सकती है। क्योंकि उनके बेटे चिराग पासवान पहले से ही बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

Previous Post

भोरे में हुआ प्लूरल्स का बैठक

Next Post

ससुर-दामाद,समधी-समधन चुनावी अखाड़े में

Vsrs News

Vsrs News

  • Trending
  • Comments
  • Latest
कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

06/05/2021
संजय काकड़े की संपत्ति जब्त करने का आदेश

संजय काकड़े की संपत्ति जब्त करने का आदेश

17/03/2023
डॉ.लालबाबू गुप्ता की भारतीय खाद्य निगम,भारत सरकार में नियुक्ति

डॉ.लालबाबू गुप्ता की भारतीय खाद्य निगम,भारत सरकार में नियुक्ति

19/03/2023
Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

18/04/2022

सभागृह नेता ने सौपा गृहनिर्माण मंत्री को ज्ञापन। उल्हासनगर, व्हीएसआरएस न्यूज़

मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

पुणे जिले में 40 हजार बकाऐदारों की बिजली आपूर्ति कट

पुणे जिले में 40 हजार बकाऐदारों की बिजली आपूर्ति कट

22/03/2023
व्यवसायी की पुत्री ने इंटर परीक्षा में लहराया परचम

व्यवसायी की पुत्री ने इंटर परीक्षा में लहराया परचम

21/03/2023
थावे थाना की पुलिस ने चार शराब माफियाओं को किया गिरफ्तार

थावे थाना की पुलिस ने चार शराब माफियाओं को किया गिरफ्तार

21/03/2023
विश्वंभरपुर में 925 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विश्वंभरपुर में 925 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

21/03/2023

Recent News

पुणे जिले में 40 हजार बकाऐदारों की बिजली आपूर्ति कट

पुणे जिले में 40 हजार बकाऐदारों की बिजली आपूर्ति कट

22/03/2023
726
व्यवसायी की पुत्री ने इंटर परीक्षा में लहराया परचम

व्यवसायी की पुत्री ने इंटर परीक्षा में लहराया परचम

21/03/2023
755
थावे थाना की पुलिस ने चार शराब माफियाओं को किया गिरफ्तार

थावे थाना की पुलिस ने चार शराब माफियाओं को किया गिरफ्तार

21/03/2023
736
विश्वंभरपुर में 925 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विश्वंभरपुर में 925 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

21/03/2023
728
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News

ADDRESS :
Ambika Bhavan, Gut No. 1323/1,Sai Nath Park,
More Vasti, Chikhali , Pune-411062
RNI No.:MAHHIN/2018/77713
MOBILE : +917887 886500 / +91 80808 06500

Follow Us

Browse by Category

  • Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
  • भाषा चुनें

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

No Result
View All Result
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
  • Home
  • Reporter Signup
  • My Account
  • Video News
  • Poll
  • Public Reporter News
  • E-Paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • पुणे शहर
  • पिंपरी चिंचवड़
  • मुंबई
  • पुणे ग्रामीण
  • गोपालगंज
  • आप का विचार
  • आरोग्य
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • तंत्रज्ञान
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • महिला जगत
  • युवा जगत
  • वारदात
  • व्यापार जगत
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • Contact

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist