- तेजस्वी बोले, इसी कानून के तहत पूर्व मुख्यमंत्री को भी घर मे घुसकर पीटा जा सकता है
- सरकार को दी चेतावनी, यही स्थिति रही तो पांच साल तक विपक्ष करेगा सदन बहिष्कार
पटना| व्हीएसआरएस न्यूज: बिहार विधानसभा में हंगामे का मामला अब तक ठंडा नहीं पड़ा है। बुधवार को विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि कानून वही रहता है, लेकिन मुख्यमंत्री और सत्ता आती-जाती रहती है। नीतीश कुमार को भूलना नहीं चाहिए कि कल वे जब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो इसी कानून का सहारा लेकर पुलिस उनके घर में घुसकर उनकी भी पिटाई करेगी। नए पुलिस बिल को बिहार विधानसभा में पेश किए जाने पर राजद और महागठबंधन के विधायकों ने मंगलवार को अभूतपूर्व बवाल किया था। विरोध का तरीका तो कुछ शांत रहा लेकिन यही सिलसिला बुधवार को बिहार विधान परिषद में भी जारी रहा।
राज्य में अफसरशाही हावी होने का जड़ा आरोप
तेजस्वी ने मंगलवार को सदन में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा इतिहास में ऐसा वाकया पहले कभी नहीं हुआ। आज पूरा देश नीतीश कुमार की निंदा कर रहा है। नीतीश कुमार ने नैतिकता, शर्म बेच खाई है। नीतीश कुमार को सी ग्रेड पार्टी का सी ग्रेड मुख्यमंत्री बताया और कहा कि वे हिटलर बन गए है। राज्य में अफसरशाही हावी है। अफसर जो लिख कर दे देते हैं, मुख्यमंत्री उसे पढ़ देते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने मांग जी कि सदन की घटना के लिए मुख्यमंत्री माफी मांगे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करें।
बगैर विपक्ष के उपाध्यक्ष चुनने पर कसा तंज
अपने अंतिम शब्दो मे तेजस्वी ने कहा आज आलम यह हो गया है कि बगैर विपक्ष के चुनाव हो रहे हैं। कल जो आएगा वह भी इन्हीं नियमों पर काम करेगा। तेजस्वी बोले, कल जब महिला विधायकों के साथ बदसलूकी की गई तो नीतीश कुमार को बहुत संतोष हो रहा होगा। मगर नीतीश कुमार को इससे फर्क नहीं पड़ता। तेजस्वी ने चेतावनी वाले अंदाज में कहा यही स्तिथि रही तो आने वाले पांच साल में संपूर्ण विपक्ष सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा।