गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: इस बात को तो हर कोइ जनता है कि 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस बात को शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस दिन तुलसी पूजन दिवस भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इसे पूजनीय माना गया है और आयुर्वेद में तुलसी को अमृत कहा गया है, क्योंकि ये औषधि का काम भी करती है।
वहीं गोपालगंज जिले के बरौली में विश्व श्रीराम सेना समाजिक संगठन के जिला संयोजक द्वारा तुलसी पूजन दिवस धूमधाम से राम जानकी धाम परिसर में मनाया गया। भड़कुईंया मठ लोगों के आस्था का केंद्र बना रहा। महंत रितेश दास ने तुलसी की महिमा का बखान किया। हर घर के आंगन में अगर तुलसी का पौधा रहे तो घर परिवार सुखमय जीवन व्यतीत करेगा। हम अपनी सनातन संस्कृति को भूल चुके हैं। वेद ग्रंथों में तुलसी के पौधे की महिमा का वर्णन किया गया है।
आगे जिला संयोजक विनोद यादव ने कहा कि तुलसी पौधे का धार्मिक, आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है। कई रोगों का उपचार तुलसी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का मुख्य आधार भी तुलसी है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बाबू गुप्ता ने बताया कि तुलसी का पौधा 24 घंटे आक्सीजन प्रदान कर संपूर्ण पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाता है। तुलसी पूजन दिवस के मौके पर विश्व श्रीराम सेना के जिला संयोजक श्री विनोद यादव योगी, चुनमुन तिवारी, सूरज कुमार, मिचू कुमार तिवारी, कन्हैया प्रसाद, सत्यानंद साहनी, गांधी साहनी एवं विश्व श्रीराम सेना के सभी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
आपको बताते चलें कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा सुख-शांति का वास होता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्ते के बिना भगवान श्री हरि भोग स्वीकार नहीं करते हैं।