रक्सौल| व्हीएसआरएस न्यूज: सीमावर्ती नेपाल पुलिस ने पुलिस बैरियर तोड़कर भाग रहे लग्जरी वाहन से दो सौ पचास किलोग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने नारकोटिक्स से लदे जीप को रोकने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग भी किया। नारकोटिक्स से भरे वाहनों ने तेज गति से दो बाइक सवारों को ठोकर मार घायल कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने का असफल प्रयास कर रहा था जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने नेपाली गांजा से भरे वाहन का पीछा करते हुए जब्त किया। इसकी जानकारी नेपाल पुलिस नियंत्रण कक्ष के हवाले से सुनसरी जिला पुलिस प्रमुख कमल थापा ने दी।
इस बारे उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थलों पर स्थित चेक पोस्टों पर वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान नेपाल से भारतीय सीमा की ओर जा रहे को 1 च 9852 नेपाली नंबर जीप के साथ भोजपुर हथुवागढ़ी वार्ड 9 निवासी अर्जुन खड़का और धरान एक के ज्येक्सन श्रेष्ठ को उक्त नारकोटिक्स के साथ गिरफ्तार किया है।
वही पुलिस उक्त दोनों नारकोटिक्स कारोबारियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिसकर्मियों ने संभावना व्यक्त किया कि अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करों के बड़ा नेटवर्क सक्रिय हैं। जिससे दोनों देशों के कुछ सफेदपोश जनप्रतिनिधियों का संरक्षण प्राप्त है।जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं।