गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव के एक युवक की मौत अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बड़हरिया-गोपालगंज मुख्य पथ पर हो गई।
मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि उसकी माँ का बुधवार को श्राद्धकर्म था जिसमे शामिल होने के लिए अपनी बहन को बड़हरिया के नरहरपुर गांव से बुलाने जा रहा था। तभी बड़हरिया गोपालगंज मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, मृतक युवक जगरनाथा गांव का अजय कुमार बताया गया है। बड़हरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना मिलते ही उसके घर मे कोहराम मच गया व लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी।
वही उसकी पत्नी सीमा देवी का रो रो कर बुरा हाल है वह रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। आस पास के लोग व रिश्तेदार उसे संभाल रहे थे। मृतक की दो जुड़वा बेटी भी है जो अभी छोटी है।