मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा मीरगंज सेवा केंद ने अपने भक्तो समेट भाई बहनों एवम् नागरिकों से आवाहन किया है कि वे कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सतर्क रहें तथा घरों से अति आवश्यक होने पर निकले।
इस बीच सेवा केंद पर विश्व कल्याण हेतु एवम् नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व शांति और कोरोना संक्रमण से बचाओ को लेकर 21 दिनों के लिए योग साधना शिविर का अयोजन किया जा रहा है।
इसको लेकर सेवा केन्द्र प्रभारी सुनीता बहन ने बताया कि इस समय कोरोना वायरस से सभी डरे हुए हैं। लोगों को डर सता रहा है कि कही कुछ हों ना जाए। इसलिए हमे सावधानी बरतनी होगी। निर्भय होकर दूसरों को भी निर्भय दान करना है। और जितना हो सके सबकी मदद करनी चाहिए।
सुनीता बहन ने आगे बताया कि स्वयं परमात्मा की शक्तियां और ब्लेसिंग हमारे देश और पूरी पृथ्वी को सुरक्षित कर रही है। परमात्मा की शक्तियां हर व्यक्ति तक पहुंच रही है। और उसे निरोगी और तंदुरुस्त और सुरक्षित कर रही है। ऐसा संकल्प रोज कर के भी हम वायुमंडल को शक्तिशाली बना सकते हैं। मौके पर विनोद भाई, टुनटुन भाई, तारा माता, झुन्ना माता, मालती माता, कुमकुम माता आदि उपस्थिति रहें।