गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव के पास रविवार को पिकअप के धक्के से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के दुबे बतरहा गांव के अनिल मिश्रा का पुत्र अनु कुमार बताया गया है।
इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। हादसे में जख्मी युवक व उसके परिजनों ने बताया कि वह एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मीरगंज जा रहा था। इस बीच वह जैसे ही मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव के पास पहुंचा की तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक का एक हाथ कट गया और वह गंभीर रुप से जख्मी होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की नजर जब युवक पर पड़ी तो वह इलाज के लिए लेकर उसे सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज शुरू किया गया और हादसे की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। जहां उनकी देखरेख में किया गया।
वही सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। युवक को मेडिकल कॉलेज में लेकर जाने की तैयारी करने में जुट गए हैं। हादसे के बाद युवक के महिला परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।