मुजफ्फरपुर| व्हीएसआरएस न्यूज: जिला एक बार फिर शर्मसार हुआ है। यहां के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय 10 वीं की छात्रा के साथ गांव के ही 25 वर्षीय युवक ने गंदा काम किया है। इस दौरान विरोध करने पर पिटाई भी की। जिससे वह जख्मी हो गई है। इतना ही नहीं आरोपित ने घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपित के चंगुल से किसी तरह आजाद होने के बाद जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपित वहां से फरार हो गया।
खेत में काम कर रही थी पीड़िता
मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने पीडि़ता के अकेले होने का फायदा उठाया। घटना के समय वह घर में अकेले थी। उसकी मां व बहन आलू के खेत में काम करने गई थी। इस बात की जानकारी आरोपित को थी। जब पीड़िता दिन में शौच के लिए घर से अकेले ही बगीचे में गई तो वहां पहले से ही घात लगाए आरोपित ने दबोच लिया। उसके बाद गंदा काम किया। शोर नहीं मचाए इसके लिए हाथ और मुंह को बांध दिया था। जब भी वह उसके चंगुल से निकलने का प्रयास करती तो वह उसके साथ मारपीट भी करता था। वह किसी तरह उसके चंगुल से आजाद हुई तो उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपित वहां से भाग गया।
जांच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
परिजनों के आने पर उसने घटना की जानकारी उन्हें दी। पीडि़ता की मां उसे लेकर थाने पहुंची और नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष रावत प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषी को पकड़ कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।