जमुई| व्हीएसआरएस न्यूज: जमुई में एक शख्स ने रिश्तों का कत्ल कर दिया| मिली जानकारी अनुसार घटना जिले के सोनो थाना इलाके की है जहां 7 साल के बच्चे की उसके ही अपने चाचा ने गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी| हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है| हत्या की इस घटना के बाद आरोपी चाचा तूफानी यादव फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है| मृतक बच्चे का नाम सौरभ कुमार था जो केवल यादव का इकलौता बेटा था|
इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी तूफानी यादव बिगड़ैल किस्म का इंसान था है जिसने बेरहमी से अपने भतीजे की हत्या गर्दन काटकर कर दी| हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा फरार है| मृतक सौरभ कुमार अपनी तीन बहनों में इकलौता भाई था| सौरभ कुमार जब गांव के एक दुकान से कुछ सामान लेकर अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते में उसके चाचा ने इस घटना को अंजाम दिया| कल मंगलवार देर शाम इस घटना से सब हैरान हो गए| घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई| शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया|
इस बारे में थानेदार ने बताया कि आरोपी चाचा तूफानी यादव फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है| आपको बताते चले कि घटना के बाद मृतक के पिता केवल यादव का कहना है कि आरोपी तूफानी यादव के साथ वैसी दुश्मनी नहीं थी कि वह मेरे बेटे की हत्या कर दे| पुलिस उसे गिरफ्तार कर सजा दिलवाए| इस मामले में सोनो थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| जमीनी विवाद में ही हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है|