बरौली। व्हीएसआरएस संवाददाता: बरौली के थाना मोड़ पर बीडीओ विनोद कुमार सीओ कृष्णकांत चौबे व थानाध्यक्ष अमरेंद्र साह ने बढ़ते करोना को देखते हुए संयुक्त रूप से मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान सभी एक्टिव दिखे।
वाहन के चालक सहित पैदल चलने वाले वैसे सभी लोगों को जो मास्क नही पहने थे उनका चालान काटने के साथ साथ हिदायत भी दी गई कि अब बिना मास्क का चलना महंगा पड़ सकता है।
वही आस-पास के दुकानों पर बिना मास्क के समान खरीदने वालों को भी खरी खोटी सुननी पड़ी, इस करवाई को देख बिना मास्क के घूम रहे लोगो मे हड़कंप मच गया । बरौली के थाना मोड़ पर मास्क जांच अभियान के दौरान अधिकतर लोगों का चालान कटा।
बता दे कि जिनका भी चलान कटा उनमें से अधिकतर लोगों ने तो अपनी पॉकेट में मास्क को रखा था तो कइयों ने गले मे पहन रखा था।
इस बारे में बीडीओ विनोद कुमार सीओ कृष्णकांत चौबे थानाध्यक्ष अमरेंद्र साह ने संयुक्त रूप से कहा कि अब किसी को भी बिना मास्क या कोविड 19 के नियाम का पालन नही करने वालो पर जुर्माने के साथ करवाई भी की जायेगी।