पटना| व्हीएसआरएस न्यूज: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई अन्य नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है| पटना सिविल कोर्ट में दायर केस में रालोसपा व उनके अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर को नकारात्मक ढंग से पेश करने का आरोप लगाया गया है| पार्टी ने ट्विटर इंडिया के खिलाफ भी मुकदमा करवाया है| धारा 501क, 502क, 505 और IT एक्ट 66 A के तहत पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह ने यह मामला दर्ज करवाया है| इस मौके पर रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम बजी भी मौजूद रहे| कंगना रनौत ने रालोसपा की तस्वीर को ट्वीट किया था|
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों कंगना रनौत ने यो यो फन्नी सिंह नाम के ट्विटर अकांउट से आरएलएसपी की चुनावी रैली की एक तस्वीर शेयर की थी| तस्वीर में उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य नेताओं को लुटियंस लिबरल, जिहाद, आजाद कश्मीर, कम्युनिस्ट, खालिस्तान तथा अर्बन नक्सल आदि संज्ञाएं दी गई थीं. उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताया गया था| उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर पर आजाद कश्मीर लिखा गया|
आपको बताते चले कि कंगना के ट्वीट के बाद आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी उनके खिलाफ ट्वीट किया था| उपेंद्र कुशवाहा ने कंगना पर आरएलएसपी की पुरानी चुनावी रैली की तस्वीर का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था| साथ ही यह भी पूछा था कि क्या ऐसा करने से कंगना को राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा ?