Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) कोथरुड की पूर्व विधायक मेधा कुलकर्णी को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पहली बार पुणे की किसी महिला को कुलकर्णी के रूप में किसी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने का मौका मिला है।
वह महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में महाराष्ट्र से चुनी गई एकमात्र पदाधिकारी हैं। मेधा कुलकर्णी 2014 के विधानसभा चुनाव में कोथरुड विधानसभा क्षेत्र से चुनी गई थीं। उसके बाद 2019 के चुनाव में बीजेपी ने कोथरुड से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को उम्मीदवार बनाया और कुलकर्णी का पता काट दिया गया। उसके बाद कहा गया कि कुलकर्णी को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।
हालांकि अभी तक उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं दी गई है। चर्चा यह भी थी कि टिकट कैंसिल होने से कुलकर्णी नाराज थी। लेकिन अब उन्हें सीधे राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देकर उनका पुनर्वास किया गया है। मेधा कुलकर्णी ने कहा,पार्टी ने पिछले कई सालों से ईमानदारी से किए गए कार्यों को नोट किया है और राष्ट्रीय स्तर पर बडी जिम्मेदारी सौंपी है जिसको पूरी क्षमता के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगी।