Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर के स्थायी समिति कार्यालय में हुई एंटी करप्शन रेड के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरने की तैयारी कर ली है। आज पिंपरी चिंचवड़ महापालिका भवन पर राष्ट्रवादी पार्टी की ओर से मोर्चा निकाला गया इस दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओ ने जमकर भाजपा विरोध में नारेबाजी की। साथ ही जागरण हल्लाबोल कर भ्रष्टाचारियों को जगाने की कोशिश की गई। वहीं एनसीपी द्वारा मांग की जा आ रही है कि स्थायी समिति को रद्द किया जाए।
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर चौक पिंपरी पर राष्ट्रवादी कांग्रेस का तीव्र आंदोलन किया गया। पिंपरी पालिका बर्खास्त करो,स्थायी समिति में कमिश्नरखोरी नहीं चलेगी,जैसे नारों के साथ मनपा भवन तक मोर्चा गया और वहीं आंदोलनकारी बैठकर गगनभेदी नारा देने लगे। भाजपा की सत्ता है। उनके स्थायी समिति सभापति रिश्वतकांड में पकडे गए। पुलिस रिमांड पर थे। पालिका को बर्खास्त किया जाना चाहिए। ऐसी मांग राकांपा के प्रवक्ताओं ने किया।
इस आंदोलन के माध्यम से एनसीपी ने अपनी ताकत का अहसास करवाया। और जबरदस्त वज्रपात किया। शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे-पाटिल,महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष वैशाली कालभोर,नेता प्रतिपक्ष राजू मिसाल, पूर्व विधायक विलास लांडे,वरिष्ठ नगरसेवक नाना काटे,युवा अध्यक्ष विशाल वाकडकर,पूर्व महापौर योगेश बहल,प्रवक्ता फजल शेख, युवती शहर अध्यक्षा वर्षा जगताप समेत कई वर्तमान,पूर्व राकांपा पदाधिकारी मोर्चा का नेतृत्व करते नजर आए।
भ्रष्टाचारियों को जगाने के लिए नगर अध्यक्ष संजोग वाघेरे ने पोद्दार,नंदीबैल,वासुदेव और गोंधली के वेशभूषा में कार्यकर्ताओं को लेकर आए थे जो ढपली बजा रहे थे,नंदी बैल के रुप में एक बैल लाए,कृष्ण रुपि वासुदेव के वेशभूषा में दिखाई दिए। भाजपा विरोधी माहौल बनाकर पिंपरी-चिंचवडकरों का ध्यान आकर्षित किया है। इसी बीच पालिका के सुरक्षा गार्डों ने प्रवेश द्वार पर राकांपा के विशाल मार्च को रोक दिया। इससे राकांपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पालिका आयुक्त राजेश पाटिल के प्रवेश द्वार पर आकर प्रदर्शनकारियों के बयान को स्वीकार करने की संभावना है।