Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) सनातन सेवा प्रतिष्ठान और विश्व श्रीराम सामाजिक सेना संगठन द्वारा आज पिंपरी चिंचवड शहर के दलवीनगर के शिवालय में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम एवमं हर्षोल्लहास के साथ मनाया गया। मान्यता के अनुसार आज के दिन देवो के देव भोलेबाबा और माता पार्वती का विवाह संस्कार हुआ था। बारात में भूत पिशाच शामिल हुए थे। उस दिन से महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाने की परंपरा शुरु हुई। रुद्र महायज्ञ के पावन पर्व पर व्हीएसआरएस न्यूज के प्रधान संपादक और विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबु गुप्ता,व्यवस्थापक प्रमोद गुप्ता अपने परिवार संग महायज्ञ में शामिल हुए।
सनातन सेवा प्रतिष्ठान के संस्थापक अद्याप्रसाद चतुर्वेदी,अध्यक्ष-मनोज महाराज,यज्ञ के यजमान-त्रिभुवन तिवारी,वाराणसी से आए आचार्य संदीप मिश्रा की नौ सदस्यीय टीम ने पूजा,हवन,महायज्ञ को संपन्न करवाया। वरिष्ठ नगरसेवक भाऊसाहेब भोईर की विशेष उपस्थिति रही। यज्ञ के आधारस्तंभ नरेश वाधवानी,अविनाष पाठक,प्रविण चौधरी,विजय मानकरे,रमेश शर्मा,सुनिल शर्मा,लक्ष्मण गुप्ता,राजेश शहा,राजकुमार शर्मा,श्याम सुंदर,रामकरन गर्ग,विजय बेदमुथा,सनातन सेवा प्रतिष्ठान के अजय चतुर्वेदी,गणेश दत्त उपाध्याय,कलदिप चतुर्वेदी,अभिषेक दुबे,अंकित दुबे,सुनिल पांडे आदि मान्यवर उपस्थित थे।
चिंचवड स्थित दलवीनगर में शिवालय को आज भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही अभिषेक,रूद्र महायज्ञ और हवन कर भगवान् भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई। मंदिर में महाशिवरात्रि मनाने का यह 16 वाँ वर्ष है। इस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर काशी विश्वनाथ के विद्वान पंडितों द्वारा महायज्ञ और अभिषेक किया गया। कोरोना महामारी के 2 साल बाद भक्त अपने भगवान की पूजा अर्चना करने की अनुमति मिलने से खुश है और वहीं कोरोना के सभी नियमों का पालन कर महाशिवरात्रि का पर्व मना रहे है।
देशभर में आज धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिवालयों को फूल-मलाओं से सजाया गया है। शिव भक्त मंदिरों में बेलपत्र और कच्चे दूध से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने सुबह से ही ़श्रद्धासुमन के साथ कतार में खड़े है। धार्मिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है,वहीं व्रत रखने वाले शिव भक्तों में भी खासा उत्साह है। पुणे शहर के शिवालयों में भी भक्तो। की सुबह से मंदिर में भीड़ दिखाई दी। विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ. लाल बाबू गुप्ता द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक और होम हवन किया गया। साथ ही अभिषेक कर फूल बेलपत्र चढ़ाए गए। वही दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन द्वारा खिचड़ी,दूध और प्रसाद बांटा गया।