Mumbai News मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पालघर में सड़क हादसे में निधन हो गया। पालघर के एसपी ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टी की है। रतन टाटा और सायरस मिस्त्री के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दिसंबर 2012 में सायरस मिस्त्री को रतन टाटा ने टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया था। 2016 में उनको उनके पद से हटा दिया गया था। अचानक पद से हटाए जाने की वजह से उन्होंने कोर्ट का भी रुख किया था और वह राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण गये थे जहां उनके पक्ष में फैसला आया था। हालांकि इस फैसले के बाद रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
वह आज करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा उसी समय हुआ था। वे मर्सिडीज कार में यात्रा कर रहे थे। पालघर के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि हादसा एक कार के डिवाइड से टकराने से हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है। हादसे के तुरंत बाद दो की मौत हो गई,जबकि अन्य दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।