Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी-चिंचवड़ शहर में एच3एन2 से संक्रमित 73 वर्षीय एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिंपरी चिंचवड में नए वायरस से यह पहली मौत है। आठ मार्च से वृद्ध का इलाज आईसीयू में चल रहा था। उनका आज सुबह निधन हो गया। शहर के नागरिक घबराएं नहीं। ऐसी अपील महानगर पालिका के डॉक्टर विनय पाटिल ने की है।
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर एच3एन2 की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मास्क को लेकर भी चर्चा होगी। इस बीच, पिंपरी-चिंचवड़ शहर में एच3एन2 और सह-बीमारियों से संक्रमित 73 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
उनका 8 मार्च से यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था। आज सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर नागरिक मास्क का प्रयोग करें। अगर आपको बुखार, सर्दी, खांसी है तो सही समय पर डॉक्टर से सलाह लें और एच3एन2 टेस्ट कराएं। महानगर पालिका के डॉक्टर विनायक पाटिल ने बुजुर्गों का ध्यान रखने की अपील की है।