Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी कैम्प में 9 से 11 अक्टूबर तीन दिवसीय अम्मा दरवार और सिख ब्रदर्स ट्रस्ट के सहयोग से सिख समुदाय के चौथे गुरु रामदीजी का 488 वाँ प्रकाश पर्व कार्यक्रम हो रहा है। प्रतिदिन प्रभात फेरी 5.30 बजे और शाम को 7.30 से 10 बजे तक निकाली जा रही है। संध्या की पहर 7:30 से 10 बजे तक तेनजिंदर सिंह और रोशन सिंह द्धारा कीर्तन का आयोजन किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता किरण रमनानी,अनीता,सोनम,सारिका,जानकी,ज्योति अविनाश केवलानी,मनोहर जेठवानी,अजीत कंजवानी,मनोज पंजाबी,रागी रोशन सिंग उल्हासनगर वाले और वीरजी और अन्य मान्यवरों ने हिस्सा लिया।