पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर में इंसानियत को शर्मसार करने वाल मामला सामने आया है। पिंपरी चिंचवड़ शहर के सांगवी इलाके में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर कुत्तों को पेट्रोल डालकर जलाने की दिलदहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं 10 से 12 कुत्तों और कौओं को जहर देकर मार डाला गया है। इसमें कुत्ते के 6 नजात शिशु का भी समावेश है। इस मामले की जानकारी एक श्वान प्रेमिन ने पुलिस को दी है और अज्ञात शख्स के खिलाफ सांगवी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंपले गुरव परिसर के शिवनेरी कॉलोनी में 2 कुत्तों को जलाकर मार डाला गया और अन्य 10 से 11 कुत्तों को जहर देकर मारा गया है। यह सभी लावारिस सड़कों पर घूमने वाले कुत्ते है। यह घटना रविवार की शाम घटी और आज पुलिस तक पहुंची है। इस घटना में कुल 12 कुत्तों की मौत हुई है जिनमें 2 कुत्तों को बोरी में डालकर पेट्रोल से जलाया गया है। यह घटना इंसानियत को शर्मशार करने वाली है।
दिसंबर महीने में सांगवी इलाके में एक कुत्ते को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। यह घटना के बाद फिर जानवरों पर ऐसा अत्याच्यार की घटना सामने आयी है। इन कुत्तों और कौओं की मौत के लिए कोण जिम्मेदार है।और आखिर यह क्यों किया गया इसकी जाँच में पुलिस की टीम जुटी है।
श्वान प्रेमी का कहना है कि 10 से 12 कुत्तों की मौत हुई है। जिसमें एक फिमेल कुत्ती भी शामिल थी। जिसने अभी अभी कुछ शिशु को जन्म दिया था वो भी गायब है। ऐसे में उस मादी का शव मिला है। अभी तक शिशु कुत्तें गायब है। यह घिनौना काम जिसने भी किया है उसे जल्द से जल्द पकड़कर सजा दी जानी चाहिए। इस तरह की क्रूरता करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग प्राणी प्रमियों ने की है।