पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर को गुंडामुक्त और भयमुक्त बनाने के लिए जो भी कठोर निर्णय लेना पडे बेधडक लो। किसी भी पार्टी के नेताओं के दबाव में काम मत करो। अगर कोई दबावतंत्र बनाने की कोशिश करता है तो सीधा मुझसे कहो। पुणे के पालकमंत्री होने के नाते पुलिस विभाग को फ्री हैंड पॉवर दे रहा हूं। ऐसा उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आज कहा। पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस की ओर से चिंचवड के रामकृष्ण मोरे सभागृह में आयोजित स्मॉर्ट वॉच,साइकिल वितरण और ग्राम सुरक्षा दल प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। व्यासपीठ पर शहर की महापौर माई ढोरे,पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,पालिका आयुक्त श्रावण हर्डीकर,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपआयुक्त(अपराध) सुधीर हिरेमठ,मावल के राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक सुनिल शेलके समेत सैकडों की संख्या में पुलिस अधिकारी,कर्मचारी और गुगी वॉच कंपनी के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
शहर में बनेगा महाराष्ट्र का सबसे बेस्ट पुलिस मुख्यालय
आज अजित पवार के हाथों पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को हेल्थ वॉच वितरण किया गया। साथ ही पेट्रोलिंग करने और हेल्थ सुधारने के लिए साइकिल का वितरण हुआ। ग्रामीण आंचल में ग्राम सुरक्षा दल के तहत प्रमाणपत्र वितरण किया गया। अजित पवार ने आगे कहा कि पुलिस निवास,पुुलिस मुख्यालय इमारत,पुलिस वाहनों की संख्या,मैनपॉवर आदि की कमी है। सरकार हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। पिंपरी चिंचवड पुलिस विभाग को 2 करोड की निधि मंजूर की गई है आगे भी करते रहेंगे। पुलिस मुख्यालय की अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हायटैक इमारत का निर्माण किया जाएगा। महाराष्ट्र का सबसे बेस्ट आयुक्तालय बनाया जाएगा। कंपनियों से नियमों के दायरे में रहकर मदद लेना कोई बुरी बात नहीं। पुलिस वालों को हेल्थ वॉच की मदद से हर मिनट उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। वॉच आपकी लोकेशन,कहां क्या कर रहे हो इसकी भी जानकारी पुलिस कमिश्नर तक पहुंचती रहेगी। ऐसा कहकर अजित पवार ने सबको गुदगुदाया। नोटबंदी के दुष्परिणामों को भी गिनाया। अजित पवार ने पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के कार्यों की भाषण के दौरान कई बार प्रशंसा की। शहर को गुंडामुक्त करो। तडीपार लोग अपने शहर में विशेषत: झोपडपट्टी में आकर छुपकर वेश बदलकर रह रहे है। इस पर ध्यान देने की जरुरत है। पुलिस को ऐसी छवि बनानी चाहिए कि उनके पुलिस स्टेशन में कोई महिला,बुजुर्ग विश्वास के साथ आए तो समाधान होकर ही जाए। अपराधियों की कोई जाति,धर्म नहीं होती,किसी भी पार्टी के हो कार्रवाई होनी चाहिए।
आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने क्या कहा?
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने अपने प्रस्तावना भाषण में कहा कि हेल्थ वॉच,साइकिल पुलिस वालों के लिए वरदान साबित होगा। समय समय पसर उनके ब्लड प्रेशर,टेंपरेचर,हार्ट की धडकन आदि के बारे में जानकारी देगा। मतलब पुलिस वाले अपनी कलाई पर घडी नहीं बल्कि एक चलता फिरता डॉक्टर साथ रखेंगे। हेल्थ वॉच में कुछ और डालने के लिए गुगी को सुझाव दिया था जो उसमें फिट करके पुलिस वालों की सेवा में प्रस्तुत किया है। आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि लगभग 3000 हजार पुलिस कर्मचारियों को हेल्थ वॉच दिया जाएगा। साथ ही 18 पुलिस स्टेशन में प्रत्येक को 30 साइकिल पेट्रोलिंग के लिए दी जाएगी। पुलिस वालों के खादी के कर्तव्यों,खादी के लिए जीना और मरना इस पर आधारित एक सुंदर कविता का पाठ पढकर जोश भरने का काम किया। दिन में कार्य रात में पहरा देना ही पुलिस वालों की डयूटी होनी चाहिए। ताकि शहर का हर व्यक्ति अपने आपको जान माल के प्रति सुरक्षित महसुस कर सके। इस अवसर पर गुगी के जनप्रतिनिधि की ओर से हेल्थ वॉच के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए एक प्रेजेंटेंशन प्रस्तुत किया गया।