मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में वापस कोरोना लॉकडाउन लगने का डर यूपी,बिहार के कामगारों को सताने लगा है। कहीं पिछले साल की तरह पैदल हजारों किमी पैदल न चलना पड जाए। कहीं अचानक रेलवे बंद की घोषणा न हो जाए। इन तमाम सवालों का डर बाहरी कामगार वर्ग को सताने लगा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी,बिहार के लोग अपने घर लौट जाना चाहते है। पुणे रेलवे स्टेशन जो या फिर मुंबई के दादर,कल्याण,सीएसटी रेलवे स्टेशन हो हर जगह भारी भीड दिखाई दे रही है। महंगे दाम पर टिकट निकालकर भागमभाग के हाल में है।
महाराष्ट्र की हालत बेकाबू हो चली है। पिछले साल की तुलना में डबल ताकत से कोरोना अटैक कर रहा है। यही कारण है कि मरीजों की संख्या भी दुगुनी रफ्तार से बढ रही है। महाराष्ट्र,कर्नाटक,छत्तीसगढ,दिल्ली,तमिलनाडु,उत्तरप्रदेश,पंजाब और मध्यप्रदेश में रोजी रोटी कमाने के लिए गए यूपी बिहार के लोग अब फिर पलायन कर रहे है।
इधर मुंबई में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से लॉकडाउन की आशंका बढ़ गयी है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर लोगों की हलचल भी तेज हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 89129 नये मामले सामने आये हैं। जिसमें अकेले महाराष्ट्र से 47913 मामले आये हैं।