मुंबई- महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के पास अभिनेत्री कंगना से मिलने का समय है लेकिन द्ेश के अन्नदाता किसान से मिलने का समय नहीं है। राज्यपाल जानबूझकर गोवा चले गए। ऐसा शरद पवार ने कहा। आज मुंबई में आजाद मैदान में आयोजित किसान आंदोलन रैली को संबोधित कर रहे थे।
जिनके हाथों में सरकार है उनको किसानों की कोई चिंता नहीं।पिछले डेढ महीने से किसान आंदोलन दिल्ली में चल रहा है। अब तक 60 किसान शहीद हो चुके है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अपने जिद पर अडे है। किसानों की खबर तक नहीं ली। केंद्र करकार के नजर में अन्नदाता पाकिस्तानी है,खालिस्तानी है। यह दुर्भाग्य की बात है। बिना कोई चर्चा कराए लोकसभा,राज्यसभा से किसान बिल को पास कराया गया। बाबासाहेब आंबेडकर ने जो संविधान दिया उसका सरेआम अपमान मोदी सरकार कर रही है। किसानों का कहना है कि पहले कानून रद्द करो बाद में चर्चा हो। महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में लाखों किसान केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। नासिक से मुंबई पैदाल हजारों किमी सफर तय करके आज किसान मुंबई पहुंचे थे। राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे।