पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) प्रतापराव सरदेसाई के विरुद्ध ईडी की कार्रवाई करने का कोई आधार नहीं था। अगर हम किसी का कुछ बिगाड नहीं सकते तो उसके नजदीक के लोगों को परेशान करने की स्टंटबाजी है। केंद्र में भाजपा की सत्ता है तो कहीं भी ईडी का उपयोग करते है। यह ईडी ही एक दिन भाजपा को समाप्त करेगी। ऐसा महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा।
आज भोसरी में शरद पवार के जन्मदिन के 80 वें वर्षगांठ पर फ्री डिजिटल श्रवणयंत्र वितरण कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में बोल रहे थे। मंत्र पर प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल,शिरुर के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे,भोसरी के पूर्व विधायक विलास लांडे,शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे,महिला अध्यक्षा वैशाली कालभोर समेत कई मान्यवर उपस्थित थे। केंद्र सरकार सत्ता में आने से पहले किसान को भगवान,अन्नदाता कहती थी। सत्ता में आने के बाद अपने ही अन्नदाता भगवान को कडाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे पिछले 12 दिनों से आंदोलन करने के लिए मजबुर की। अगर कृषि कानून बिल वापस नहीं लिया गया तो देश के किसान भाजपा को सत्ता से हटाकर ही दम लेगी। ऐसा धनंजय मुंडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा।