पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे में एक दिन के जन्मे बच्चे को कात्रज घाट में सड़क किनारे कूड़े में फेंक दिया गया था। लिहाजा इस बच्चे के बारे में जानकारी मिलने के बाद भारती विश्वविद्यालय के पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक मधुरा कोराने बच्चे को कचरा कुंडी से उठाकर छाती से लगाई और दोपहिया वाहन पर अस्पताल ले जाकर शिशू की जान बचाई। मारने वाले से बचाने वाला बडा होता है यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हो गई। इस महिला पुलिस अधिकारी की ममता भरे रूप की सराहना की जा रही है।
भारती विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कालस्कर के अनुसार नागरिकों ने आज सुबह (18 दिसंबर) को हमें सूचित किया कि किसी ने कात्रज घाट में सड़क पर बच्चे को कूड़े में फेंक दिया था। सहायक निरीक्षक मधुरा कोराने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। महिला पुलिस अधिकारी मधुरा कोराने ने बच्चे को वहाँ से ले आयू और उसे उपचार के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया। अब बच्चा अच्छे स्वास्थ्य में है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि वे उस शख्स की तलाश कर रहे हैं जिसने बच्चा फेंककर महापाप किया है। इलाके में सीसीटीवी के जरिए फूटेज को खंगाला जा रहा है।