पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे जिले में आज 26 जनवरी की शाम को भूकंप के झटके महसुस किए गए। लेकिन भूकंक की तीव्रता कम होने की वजह से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ऐसी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से एक रिपोर्ट जारी किया गया जिसमें पुणे जिले में भूकंप मंगलवार की शाम 7.28 मिनट पर महसुस किया गया। हलांकि नागरिकों को इसका अहसास नहीं हुआ। भूकंप का मुख्य केंद्र बिन्दू पुणे से 21 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित पुरंदर तहसील में 12 किमी की गहराई में स्थित रहा।