पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) अपने काम के दम पर तेजतर्रार और बातों में धारदार अंदाज रखने वाले पिंपरी चिंचवड मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संतोष पाटिल का तबादला हो गया है। लेकिन वे पुणे जिले में ही रहेंगे। उनका तबादला पुणे विभागीय आयुक्तालय में उपायुक्त(सामान्य) पद पर की गई है। पालिका गलियारों में चर्चा है कि एक सप्ताह के बाद पालिका आयुक्त श्रावण हर्डीकर का तबादला होने जा रहा है। फर्जी एफडीआर प्रकरण में हर्डीकर सभी पार्टियों के निशाने पर आ चुके है। साथ ही इनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। नियमानुसार 3 साल के भीत आला अफसरों का तबादला होता है।
संतोष पाटिल की बात करें तो कोरोना काल के दौरान शहर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अप्पर जिलाधिकारी(गट-अ) संवर्ग के संतोष पाटिल 29 सितंबर 2018 के दिन पिंपरी पालिका अतिरिक्त आयुक्त पद पर नियुक्त हुए थे। दो साल के कार्यकाल में वे स्थापत्य,वैद्यकीय,भांडार,उद्यान,क्षेत्रिय कार्यालय आदि की जिम्मेदारी बेखूफी निभायी। संतोष पाटिल ने मीडिया से कहा कि वे अपने दो सालों के कामकाज से संतुष्ट है।