पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के लोणीकंद पुलिस स्टेशन सीमा में गाडी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने 8 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
10 नवंबर की दोपहर 12.45 बजे वाघोली गांव बकोरी फाटा के पास फरियादी सुनिल रामदास गाडे उम्र 31 एक गैरेज के पास गाडी लगा रहा था। पहले से खडा एक टेम्पो एम एच 12 आर एन 3228 का चालक अपने अन्य 5-6 साथियों के साथ गाडी खडा करने को लेकर झगडा करने लगा। विवाद इतना बढा कि लकडी के डंडे से मारना शुरु कर दिया। फरियादी के भाई समीर और उसके दोस्त पर कोयता से हमला किया। झगडा मिटाने आया फरियादी संतोष सातव पर हमला किया। एक ने देशी पिस्तौल निकालकर दो फायरिंग की। समीर और उसका दोस्त गंभीर रुप से जख्मी हो गए। लोणीकंद पुलिस स्टेशन में 994/2020 भा द वि की धारा 307,143,147,148,149,323,504,506 मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 37(1) (3) के तहत हत्या कानून की धारा 3,25,4,25 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया।
अपराध शाखा के पथक ने जाल बिछाकर रिषभ शेवाले उम्र 22,संकेत सदाशिव पाटील उम्र 21 को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। इनके ऊपर वानवडी,हडपसर, लोणीकंद विभिन्न पुलिस थानों में अपराध दर्ज है। तीन महिने पहले येरवडा जेल से छूट कर आए थे। आगे की जांच पुलिस निरिक्षक प्रताप मानकर कर रहे है।