National News अयोध्या/पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) प्रभू श्रीराम की अयोध्यानगरी में विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता और उनकी टीम विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेने और प्राण प्रतिष्ठा के पावन बेला पर रामलला के दर्शन करने पहुंची। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। 21 जनवरी से अखंड रामचरित मानस का पाठ का पठन शुरु होकर आज महायज्ञ,महाआरती,भंडारा,भजन कीतरन के साथ समापन हुआ। सैकडों भक्तों ने इसका लाभा उठाए,अपना जीवन धन्य बनाए। आयोजन को सफल बनाने के लिए अयोध्या धाम के बृजेंद्र कुमार दुबे,पं.दीपांकर शर्मा,संदीप चतुर्वेदी,दीपका दुबे,अंशुमान मिश्रा,अखिलेश सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाने के लिए विशेष परिश्रम किए।
अयोध्या में उतरा स्वर्ग-डॉ.लालबाबू गुप्ता
विश्व श्रीराम सामाजिक सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता का अयोध्या में आगमन होने पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। यूपी प्रदेश अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी व उनकी टीम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता को राम के प्रतीक शाल उढाकर भव्य स्वागत किया। डॉ.लालबाबु गुप्ता ने अपना मनोभाव प्रभू श्रीराम के चरणों में अर्पित करते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है कि आज इस पावन बेला पर हम सभी की मौजूदगी है, 5 युग बीतने के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। अपने आनंद को शब्दों में प्रफुल्लित नहीं कर सकते। संध्या की बेला पर हम सब महादीपोत्सव मनाएंगे। हमारे यश्स्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साधू संतों की उपस्थिति में अनंतकाल तक स्मरणीय प्रभू श्रीराम मूर्ति का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुआ है। मूरत को देखर मन आनंदित हो रहा है। रात के समय हम अयोध्या का भ्रमण करने निकले थे। ऐसा प्रतीत हुआ कि अयोध्या में स्वर्ग उतर आया हो।इस बेला पर साधू संतों के बीच डॉ.लालबाबू गुप्ता कुछ पल बिताए,उनका आशीर्वाद लिया और धर्मकाज,रामकाज को आगे कैसे बढाया जाए इस बारे में गुरुओं का दिव्य मार्गदर्शन प्राप्त किए। वहीं संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि अयोध्या को लगातार विकास की ओर तेजी से ले जाया जा रहा है। आज अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी है जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं।
विश्व श्रीराम सेना जनकल्याणकारी,राष्ट्र निर्माण के कार्यों में तत्पर-डॉ.लालबाबू गुप्ता
हमारी विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना,जनकल्याणकारी,राष्ट्र निर्माण के कार्यों को धरातल में साकार करने की दिशा में कार्यरत है। 17 राज्यों में संगठना विभिन्न धार्मिक,सामाजिक कार्य कर रही है। संस्कृति संवर्धन के लिए कार्य कर रहे हैं। गोमाता की रक्षा, नदियों की स्वच्छता,गोशाला पर कार्य हो रहा है। अनाथ बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था,प्रतिवर्ष 500 अनाथ बेटियों के विवाह संगठना के माध्यम से किया जाता है।
रामध्वज का सम्मान हो,पूजास्थल पर रखें…डॉ.लालबाबू गुप्ता की अपील
डॉ.लालबाबू गुप्ता ने रामभक्तों,देशवासियों से अपील की है कि घरों,दुकानों,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों,मंदिरों में रामध्वज को श्रद्धाभाव से श्रीराम के स्वागत में आप लोगों ने फहराया है,उसकी रक्षा सुरक्षा,देखभाल की जिम्मेदारी भी आप लोगों की बनती है। रामध्वज का अपमान न होने पाए। इसका विशेष ध्यान रखना जरुरी है। गली मुहल्ले,चौक चौराहों पर रामध्वज फेंकने से बचें और दूसरों को भी बचाएं,इसका विशेष ध्यान रखना हर रामभक्त का कर्तव्य है। रामध्वज को अगर उतारें तो उसे तिरंगे की तरह सम्मानपूर्वक आलमारी,संदुक,पूजास्थल पर संजोय कर रखें। रामध्वज और तिरंगा हमारी आस्था,भक्ति के प्रतीक हैं। जय श्रीराम!