Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) अयोध्या धाम से लायी गई श्रीरामलला की हूबहू मूर्ति का चिखली के अंबिका भवन में अवतरण हुआ है। इस विग्रह दर्शन के लिए रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना की ओर से रामनवमी के पावन पर्व पर जन्मोत्सव की पावन बेला पर अंबिका भवन में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है।
आज रामनवमी की अष्टमी की बेला पर मुंबई से साईराज चरित मानस प्रचार समिति के विद्वान पंडितों की टीम द्धारा गोस्वामी तुलसीदास लिखित श्रीराम चरित मानस का अंखड पाठ का पठन आज सुबह 11.10 मिनट पर प्रारंभ हुआ। इस दौरान विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता के करकमलों द्धारा पाठ पूजन,वाद पूजन,ब्रहम्ण पूजन,संकल्प पूजन व महाआरती आदि विधि संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ.लालबाबू गुप्ता के माता पिता और पूरा परिवार सहभागी हुआ। प्रमोद गुप्ता जो नौ दिन रामनवमी के व्रती हैं उन्होंने अपने कंठ से गगनभेदी पुकार से सभी देवी देवताओं का आवाहन किया। पं.विनोद मिश्रा शास्त्री ने पूजा विधि को संपन्न करवाया। श्रीराम चरित मानस का संगीतमय अंखड पाठ की टीम में ललित मिश्रा,हरिओम शुक्ला,विनोद कुमार,कृष्णकांत शुक्ला,पंआद्याप्रसाद चुतर्वेदी.पं मनोज चतुर्वेदी शामिल हैं। महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। अंबिका भवन में सजा रामदरबार में विराजमान अयोध्या धाम की प्रतिकृति मूर्ति रामभक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
कल 17 अप्रैल को श्रीरामलला जन्मोत्सव के पावन बेला पर चांदी की पालखी में श्रीरामलला को विधि विधान के साथ विराजमान किया जाएगा। चांदी की पालखी में रामलला को बधाई गीत..अवध में प्रकट भयो श्रीराम..नर नारी गाएंगे,झुमेंगे,नाचेंगे। इसके बाद महायज्ञ,महाप्रसाद का आयोजन दोपहर 1.30 बजे किया गया है। प्रतिवर्ष की तरह दोपहर 2 बजे प्रभू श्रीराम की भव्य पालकी शोभायात्रा अयोध्या रुपी चिखली नगर में निकाली जाएगी। मुख्य आयोजक डॉ.लालबाबू गुप्ता ने चिखली,पिंपरी चिंचवड शहर,राज्य,देश तथा विश्व कल्याण के लिए प्रभू श्रीराम के चरणों में प्रार्थना की है। सभी नर नारी,पशु पक्षी के कल्याण,सुख शांति,सद्भावना,भाईचारा के लिए प्रार्थना की है।