Mumbai News मुंबई (व्हीएसआरएस न्यूज) स्क्रैप को राजस्व में बदलने के मध्य रेल के दृढ़ प्रयासों के प्रभावशाली परिणाम मिल रहे हैं। यह सभी क्षेत्रीय रेलवे के बीच स्क्रैप बिक्री में उच्चतम प्रतिशत वृद्धि हासिल करके शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। मध्य रेल ने विभिन्न प्रकार के स्क्रैप की पहचान और निपटान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें अधिक पुराने लोको, डीजल अधिशेष लोको, गैर-परिचालन रेल लाइनें और अधिक पुराने या दुर्घटनाग्रस्त लोको / कोच शामिल हैं, जिससे इसके स्क्रैप को राजस्व में बदल दिया गया है। यह इसके जीरो-स्क्रैप मिशन का हिस्सा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक मंडल, कारखाना और शेड निर्धारित समय के भीतर स्क्रैप सामग्री से पूरी तरह मुक्त हो।
मध्य रेल ने दिनांक 30.11.2023 तक 248.07 करोड़ रुपये, की स्क्रैप बिक्री दर्ज की। जो 300 करोड़ रुपये के बिक्री लक्ष्य का उल्लेखनीय 82.69% है। यह 185 करोड़ के आनुपातिक बिक्री लक्ष्य के मुकाबले 34.09% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है, जो इस अवधि के लिए आनुपातिक बिक्री लक्ष्य से अधिक है। यह सभी क्षेत्रीय रेलवे के बीच स्क्रैप बिक्री में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि है।
कुल 18,229 मीट्रिक टन रेल स्क्रैप बेचा गया
इसमें शामिल है
भुसावल मंडल से 7,994 मीट्रिक टन,
मुंबई मंडल से 4,144 मीट्रिक टन,
नागपुर मंडल से 3,748 मीट्रिक टन,
सोलापुर मंडल से 1,280 मीट्रिक टन, और
पुणे मंडल से 1,063 मीट्रिक टन
बिक्री के माध्यम से भी हासिल किया गया है-
13 लोकोमोटिव,
216 कोच,और
124 वैगन (भुसावल मंडल में 20 किमी जामनेर-पचोरा सेक्शन नैरो गेज लाइन सहित।)
248.07 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री का मंडलवार योगदान इस प्रकार है:
1. भुसावल मंडल ने 49.20 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री हासिल की।
2. माटुंगा डिपो ने 40.58 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री हासिल की।
3. मुंबई मंडल ने 36.39 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री हासिल की
4. भुसावल के इलेक्ट्रिक लोको शेड डिपो ने 23.67 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री हासिल की।
5. नागपुर मंडल ने 22.32 करोड़ की स्क्रैप बिक्री हासिल की
6. पुणे मंडल ने 22.31 करोड़ की स्क्रैप बिक्री हासिल की।
7. सोलापुर मंडल ने 20.70 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री हासिल की
8. परेल, हाजी बंदर-सेवरी, मनमाड और करी रोड जैसे अन्य डिपो ने 32.90 करोड़ रुपये की संयुक्त स्क्रैप बिक्री दर्ज की।
परित्यक्त रेलवे संरचनाओं का निपटान
मध्य रेल सामग्री प्रबंधन विभाग नए निर्माण शुरू करने के लिए कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर जैसी परित्यक्त रेलवे संरचनाओं के तोड़ने और उनका निपटान करने में भी सहायक है।अप्रैल से नवंबर 2023 की अवधि के दौरान, नागपुर मंडल में 489, सोलापुर मंडल में 385, मुंबई मंडल में 305, भुसावल मंडल में 258 और पुणे मंडल में 56 सहित कुल 1,493 आवासीय क्वार्टरों को परित्यक्त घोषित कर दिया गया।उपरोक्त में से कुल 1,222 संरचनाएं प्रतिस्पर्धी दलों को विध्वंस और मलबा साफ करने के लिए अनुबंध पर दी गई थीं। इसमें नागपुर मंडल में 431, सोलापुर मंडल में 384, मुंबई मंडल में 305, भुसावल मंडल में 46 और पुणे मंडल में 56 शामिल हैं।
मध्य रेल जीरो स्क्रैप मिशन के दायरे में सभी मंडलों और डिपो के लिए स्क्रैप-मुक्त स्थिति प्राप्त करने के अलावा रेलवे बोर्ड के वर्ष 2023-24 के लिए 300 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।