Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर के प्राधिकरण क्षेत्र में कल आधी रात के बीच एक चार पहिया वाहन में आग लग गई। जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
प्राधिकरण के संभाजीनगर इलाके में बगला नंबर 527 के सामने आधी रात को वोक्सवैगन विंटो कंपनी के एक चार पहिया वाहन में आग लग गई। पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम की फायर ब्रिगेड आग बुझाने मौके पर पहुंची। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकलकर्मियों का मानना है कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और चार पहिया वाहन बंगले की दीवार से टकरा गया, जिसके बाद चार पहिया वाहन में आग लग गई।