Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) अशोक सर्वांगीण विकास सोसायटी,पिंपरी द्धारा आयोजित डॉ.अशोक शिलवंत के तृत्तीय स्मरण दिन के अवसर पर अभिवादन सभा और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। श्रीपाल सबनीस(साहित्यकार) की अध्यक्षता में सातारा के सांसद और पूर्व राज्यपाल श्रीनिवास पाटील के करकमलों द्धारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य करने वालों को यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाता है। समाज में जो शाहू,महात्मा फूले के विचारों का प्रचार प्रसार व जनजागृति करते है। जिनका कार्य विशेष होता है,उनके नामों का चयनित होता है। समता प्रभुता का संदेश समाज में देना पुरस्कार के पीछे मुख्य उद्देश्य है। ऐसी जानकारी आज प्रेस वार्ता में पूर्व नगरसेविका डॉ.सुलक्षणा शिलवंत-धर ने दी। इस अवसर पर अॅड.राजरत्न अशोक शिलवंत उपस्थित थे।
कार्यक्रम कब और कहाँ होगा ?
यह पुरस्कार 9 अक्टूबर 2023 सुबह 10.30 बजे आचार्य अत्रे रंगमंदिर,संततुकाराम नगर,पिंपरी में प्रदान किया जाएगा। स्व.डॉ.अशोक शिलवंत एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। संविधान के प्रति समर्पित थे। यह कार्यक्रम सोशल इवेन्ट है,राजनीति कार्यक्रम नहीं है। कार्यक्रम में जयंत पाटिल-प्रदेश अध्यक्ष राकांपा,प्र.पा.सचिन ईटकर-अंतर्राष्ट्रीय उद्योग सलाहगार,आचार्य रतनलाल सोनग्रा-अध्यक्ष 6 वीं धम्मसंगिती,आगरा,यूपी की विशेष उपस्थिति रहेगी।
सत्कारमूर्तियों के नाम इस प्रकार
सत्कारमूर्ति:लोकमत के संपादक संजय आवटे को डॉ.शिलवंत धम्मदीप पुरस्कार 2) पूर्व विधायक अॅड जयदेव गायकवाड को डॉ.अशोक शिलवंत समाज भूषण पुरस्कार 3) बौद्ध समाज विकास महासंघ पिंपरी चिंचवड शहर अध्यक्ष भाऊसाहेब डोळस को डॉ.अशोक शिलवंत समाज भूषण पुरस्कार 4)इंद्रायणी शिक्षण संस्था,तलेगांव दाभाडे के सचिव चंद्रकांत शेटे को डॉ.अशोक शिलवंत विद्या भूषण पुरस्कार 5) वरिष्ठ पत्रकार अरुण खोरे को डॉ.अशोक शिलवंत पत्रकार भूषण पुरस्कार 6)कवित्रि स्वाती सामक को डॉ.अशोक शिलवंत काव्य भूषण पुरस्कार प्रधान किया जाएगा।