Mumbai मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के नागपुर और मुंबई के घर पर ईडी का छापा पडा है। सुबह 8 बजे प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी शुरु हो चुकी है। मुंबई में ज्ञानेश्वरी बंगल और नागपुर के निवास पर छापेमारी चल रही है।
अनिल देशमुख पर मनी लॉन्डरिंग का आरोप है। फर्जी कंपनियां बनाकर ब्लैक मनी को सफेद करने का काम किया ऐसा ईडी के अधिकारियों को शंका है। देशमुख फिलहाल पुणे में है ऐसी खबर है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने 100 करोड वसूली का आरोप लगाया था। भाजपा के नेता किरिट सोमैय्या ने कहा है कि देशमुख का जेल जाना तय है। सचिन वझे से वसूली कराते थे और फर्जी कंपनी के जरिए मनी लॉड्रिंंग करते थे। ऐसे ही मामलों में छगन भूजबल जेल जा चुके है। अनिल परब पर जल्द कार्रवाई की संभावना है।